!doctype html> बड़े बन ठन के निकले बिहारी (bade ban than ke nikle bihari) Lyrics — Vrinda Ke Geet
bade ban than ke nikle bihari — बड़े बन ठन के निकले बिहारी devotional song
Krishna भजन

बड़े बन ठन के निकले बिहारी

bade ban than ke nikle bihari

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

बड़े बन ठन के निकले बिहारी

बड़े, बन ठन के, निकले बिहारी ॥

ये, बताओ, कहाँ, जा रहे हो ॥

ये बताओ, कहाँ, जा रहे हो,

ये बताओ, कहाँ, जा रहे हो ॥

ड़े, बन ठन के… जय हो ॥।निकले बिहारी,

ये, बताओ, कहाँ जा रहे हो ।

तेरे, भक्तों ने, तुम को बुलाया ॥

किन, भक्तों के, घर जा रहे हो ॥

बड़े, बन ठन के, निकले…

तुम, हाथों में, मेहंदी लगाए,

और, अधरो पे, मुरली सजाए ॥

अब, मुरली, बजा के, कन्हईया ॥

ये बताओ, कहाँ, जा रहे हो ॥

बड़े, बन ठन के, निकले…

तेरे, भक्तों ने, कीर्तन कराया,

और, कीर्तन मे, तुम को बुलाया ॥

तुम, कीर्तन में, आ के कन्हईया ॥

ये बताओ, कहाँ, जा रहे हो ॥

बड़े, बन ठन के, निकले…

तेरे, पैरों में, घुंघरू बंधाए

और, छन छन ये, घुंघरू बजाए ॥

तुम, रास, रचाने कन्हईया ॥

ये बताओ, कहाँ, जा रहे हो ॥

बड़े, बन ठन के, निकले…

पीला, पटका, कमर पे बंधाए,

मोर, मुकुट को, सिर पे सजाए ॥

काली, कम्बली को, कांधे पे सजा के ॥

ये बताओ, कहाँ, जा रहे हो ॥

बड़े, बन ठन के, निकले…

शिव, मन्दिर मे, कीर्तन रचाया

नाम, ले ले के, तुझको बुलाया ॥

अपने, भक्तों संग, रास रचाने ॥

मेरी राधे, वहाँ, जा रहा हूँ।

बड़े, बन ठन के, निकले…

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
krishna
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
krishna bhajan

Download Lyrics