!doctype html> दासी हूँ तेरी श्यामा (daasi hoon teri shyama) Lyrics — Vrinda Ke Geet
daasi hoon teri shyama — दासी हूँ तेरी श्यामा devotional song
Krishna भजन

दासी हूँ तेरी श्यामा

daasi hoon teri shyama

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

दासी हूँ तेरी श्यामा

दासी हूँ, तेरी श्यामा, सेवा में, साथ रख लो ॥

मैं आपकी, हूँ प्यारी ॥अपने ही, पास रख लो ।

दासी हूँ, तेरी राधे, सेवा में, साथ रख लो ।

दासी हूँ, तेरी श्यामा, सेवा में, साथ रख लो…

सुनलो, मेरी कहानी, श्री राधे, मेहरबानी ॥

श्री राधे, मेहरबानी,

चरणों की, रज में मुझको ॥हरदम ही, साथ रख लो ।

मैं आपकी, हूँ प्यारी, अपने ही, पास रख लो ।

दासी हूँ तेरी राधे, सेवा में साथ रख लो…

अवगुण से, भरी हुई हूँ, द्वारे पर, पड़ी हुई हूँ ॥

द्वारे पर, पड़ी हुई हूँ,

अपनी, कृपा से श्यामा ॥अवगुण तुम, हमारे हर लो ।

मैं आपकी, हूँ प्यारी, अपने ही, पास रख लो ।

दासी हूँ, तेरी राधे, सेवा में साथ रख लो…

द्वारे पर, पड़ी रहूँगी, तेरा ही, सुख चाहूँगी ॥

तेरा ही, सुख चाहूँगी,

चरणों की, देकर सेवा ॥चरणों के, पास रख लो ।

मैं आपकी, हूँ प्यारी, अपने ही, पास रख लो ।

दासी हूँ तेरी राधे, सेवा में साथ रख लो…

धुन…लाड़ली राधा, स्वामिनी राधा ॥

लाड़ली राधा, किशोरी राधा ॥

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
krishna
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
krishna bhajan

Download Lyrics