!doctype html> मिलेगा साँवरिया बजेगी बाँसुरिया (milega sanwriya bajegi bansuriya) Lyrics — Vrinda Ke Geet
milega sanwriya bajegi bansuriya — मिलेगा साँवरिया बजेगी बाँसुरिया devotional song
Krishna भजन

मिलेगा साँवरिया बजेगी बाँसुरिया

milega sanwriya bajegi bansuriya

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

मिलेगा साँवरिया बजेगी बाँसुरिया

मिलेगा साँवरिया, बजेगी बाँसुरिया ॥

जनम, अनमोल रे, तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

जो कोई बोले, राधा राधा ।

मिट जाए, जीवन की बाधा ॥

प्रेम रस, घोल रे ॥

प्रेम रस, घोल रे,

तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

मिलेगा साँवरिया, बजेगी…

आदि शक्ति, श्री राधा रानी ।

महिमा जिनकी, वेद बखानी ॥

हृदय के पट, खोल रे ॥

हृदय के पट, खोल रे,

तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

मिलेगा साँवरिया, बजेगी…

रास रचाए, कृष्ण कन्हईया ।

मुरली बजाए, रास रचईया ॥

बजन लागे, ढोल रे ॥

बजन लागे, ढोल रे,

तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

मिलेगा साँवरिया, बजेगी…

राधा रानी को, मन में बसाओ ।

ऑंखें मूँद के, दर्शन पाओ ॥

तूँ मन की, ऑंखें खोल रे ॥

तूँ मन की, ऑंखें खोल रे,

तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

मिलेगा साँवरिया, बजेगी…

बड़ी दयालु, कुँवर किशोरी ।

विनती चरण, कमल मे मोरी ॥

बजे ढप, ढोल रे ॥

बजे ढप, ढोल रे,

तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

मिलेगा साँवरिया, बजेगी…

राधे श्याम, मनोहर जोड़ी ।

नाम सुधा, बरसे चहुँ ओरी ॥

नाम रस, घोल रे ॥

नाम रस, घोल रे,

तूँ राधे राधे, बोल रे ॥

मिलेगा साँवरिया, बजेगी…

जय जय श्री राधे श्याम

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
krishna
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
krishna bhajan

Download Lyrics