!doctype html> मुख में मुद्रिका श्री राम की । तन पे चोला लाल हैं । (mukh mein mudrika shree ram ki , tan pe chola laal hai) Lyrics — Vrinda Ke Geet
mukh mein mudrika shree ram ki , tan pe chola laal hai — मुख में मुद्रिका श्री राम की । तन पे चोला लाल हैं । devotional song
Ram भजन

मुख में मुद्रिका श्री राम की । तन पे चोला लाल हैं ।

mukh mein mudrika shree ram ki , tan pe chola laal hai

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

मुख में मुद्रिका श्री राम की ,

तन पे चोला लाल हैं ,

उड़ चला श्री राम का सेवक ,

इसकी लीला कमाल हैं ,

रस्ते में सुरसा ने रोका ,

उड़ते हुए हनुमत को टोका ,

बल बुद्धि की दे के परीक्षा ,

लंका पहुंचा वीर ये योद्धा ,

लंका में जब मिली लंकिनी ,

मार के मुस्ठी दे दी पटकनी ,

हाथ जोड़कर बोली लंकिनी ,

निश्चित हैं अब लंका ढहनी ,

माता को जब खोजने लागे ,

आहट सुन विभिषण जागे ,

पुछा उसने कौन हो भाई ,

तब हनुमत ने सब बात बताई ,

मैं हूँ राम का दूत ओ भ्राता ,

मुझे बता दो कहां है माता ,

विभीषण ने फिर राह बताई ,

अशोक वाटिका उसने दिखाई ,

हनुमत ने जब माता देखी ,

पास में उनके मुद्रिका फेंकी ,

देख मुद्रिका माता हर्षाई ,

राम की मुद्रिका कहा से आई ,

तब हनुमत सामने आया ,

बोला मुद्रिका मैं हूँ लाया ,

मैं प्रभु राम का सेवक माता ,

राम हैं मेरे भाग्य विधाता ,

अब चिंता सब त्याग दो माता ,

कुछ मीठे फल चखकर हूँ आता ,

चले हनुमत लीला दिखाने ,

रावण की लंका को जलाने ,

जो भी राक्षस सामने आया ,

हनुमत ने उसे मार गिराया ,

अक्षय कुमार को पल में मारा ,

मेघनाथ को भी ललकारा ,

रावण की जब सभा में पहुंचा ,

बड़ी जोर से हनुमत गरजा ,

बोला सुन रावण अभिमानी ,

राम से बेर ना कर अज्ञानी ,

रावण ने जब बात न मानी ,

पुछ में आग लगाने की ठानी ,

जैसे ही पुछ में आग लगाई ,

हनुमत ने पुरी लंका जलाई ,

राम नाम का बजा के डंका ,

जला डाली सोने की लंका ,

माता से फिर ले के निशानी ,

वापस लौटा हनुमत ज्ञानी ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
ram
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
ram bhajan

Download Lyrics