!doctype html> राम नाम के प्यारे दो बोल (ram naam ke pyare do bol) Lyrics — Vrinda Ke Geet
🪷
Ram भजन

राम नाम के प्यारे दो बोल

ram naam ke pyare do bol

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

सुना है तुम्हें बड़े पसंद हैं

राम नाम के प्यारे प्यारे दो बोल

सुना है तुम्हारे दिल में बंद हैं

छवि अति प्यारी उनकी अनमोल

सुना है तुम्हारे मन को हैं भाते

राम भजन बड़े चाव से

गाते खूब मस्ती में तुम डोल

सुना है तुम्हारे दिल में बंद हैं

छवि अति प्यारी उनकी अनमोल

सुना है तुम्हें बड़े पसंद हैं

राम नाम के प्यारे प्यारे दो बोल…

सुना है तुम्हें लगन है

राम नाम की भारी

भरत सम भाई सा चाहें

तुमको अवध बिहारी

मात सिया के पुत्र दुलारे

वो ममता रही उड़ोल

सुना है तुम्हारे दिल में बंद हैं

छवि अति प्यारी उनकी अनमोल

सुना है तुम्हें बड़े पसंद हैं

राम नाम के प्यारे प्यारे दो बोल…

सुना है तुम रहते सदा

राम काज को आतुर

बल बुद्धि में हनुमंत

तुमसा नहीं कोई चातुर

संकट मोचन संकट हरते

देते भक्तों को दिल खोल

सुना है तुम्हारे दिल में बंद हैं

छवि अति प्यारी उनकी अनमोल

सुना है तुम्हें बड़े पसंद हैं

राम नाम के प्यारे प्यारे दो बोल…

सुना है राजीव लिखता

भजन बड़ा ही प्यारा

शरणागत वो हुआ तुम्हारी

दे दो भगवन उसे सहारा

तुम्हारी दया का हे दयानिध

नहीं है कोई मोल

सुना है तुम्हारे दिल में बंद हैं

छवि अति प्यारी उनकी अनमोल

सुना है तुम्हें बड़े पसंद हैं

राम नाम के प्यारे प्यारे दो बोल…

©राजीव त्यागी

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Song Details

Category
ram
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
ram bhajan

Download Lyrics