!doctype html> काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी (kashi wale se milna bada jaruri) Lyrics — Vrinda Ke Geet
kashi wale se milna bada jaruri — काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी devotional song
Shiv भजन

काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी

kashi wale se milna bada jaruri

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा जरूरी ।

ओ डमरू, वाले से, मिलना, बड़ा जरूरी ॥

मिलना, बड़ा जरूरी ओ भोले,

मिलना, बड़ा जरूरी ॥

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, पवन बंसती, झोंका बन कर आती ।

जो मैं, होती, गंगा यमुना, नित तुमको नहलाती ॥

बन ना, सकी मैं, गंगा यमुना ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, तेरी पुजारिन, तेरे मंदिर आती ।

जो मैं, होती, उज्जैन नगरिया, तेरा दर्शन पाती ।

बन ना, सकी मैं, उज्जैन नगरिया ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, तेरा, पता जानती, ख़त लिख के भिजवाती ।

सब, भक्तों को, संग में ले के, तुमसे मिलने आती ॥

पता, तेरा मेरे, पास नहीं ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, काली बदरिया, छम छम नीर बहाती ।

गरज़ गरज़ के, बरस बरस के, नित तुम को नहलाती ॥

बन ना, सकी मैं, कारी बदरिया ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, पास तुम्हारे, झूम झूम कर गाती ।

हाथ, पकड़ कर, तुमको भोले, मन के भाव सुनाती ॥

मेरी तो, मज़बूरी ये भोले ॥तेरी क्या मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
shiv
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
shiv bhajan

Download Lyrics