आए हैं भोले के द्वार - भजन
Aaye Hai Bhole Ke Dwar - Bhajan
आए हैं भोले के द्वार - भजन — a beautiful devotional aarti lyrics page.
!doctype html>
mere mahadev sara brahmand samete hain
मेरे महादेव सारा ब्रह्माण्ड समेटे हैं — a beautiful devotional bhajan lyrics page.
Published: 21 जून 2026
माथे चन्द्रमा और गले में नाग लपेटे हैं
मेरे महादेव सारा ब्रह्माण्ड समेटे हैं
तन की जानें मन की जानें जानें चित्त की चोरी
उनसे कुछ भी छुपा नहीं उनके हाथ है सबकी डोरी
हाथ है सबकी डोरी उनके हाथ है सबकी डोरी
गजानन और षडानन जी जिनके बेटे हैं
वो महादेव सारा ब्रह्माण्ड समेटे हैं
मेरे महादेव सारा ब्रह्माण्ड समेटे हैं
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि
तन पे भस्म रमाये भोला जटा में गंगा विराजे
हाथों में डमरू त्रिशूल है कानों में कुण्डल साजे
कानों में कुण्डल साजे उनके कानों में कुण्डल साजे
अपने तन पर सिंह की वो खाल लपेटे हैं
मेरे महादेव सारा ब्रह्माण्ड समेटे हैं
माथे चन्द्रमा और गले में नाग लपेटे हैं
मेरे महादेव सारा ब्रह्माण्ड समेटे हैं
ॐ नमः शिवाय शम्भू ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय शम्भू ॐ नमः शिवाय
Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!