!doctype html> नर से नारी बने जब भोलेनाथ जी (nar se nari bane jab bhole nath ji) Lyrics — Vrinda Ke Geet
nar se nari bane jab bhole nath ji — नर से नारी बने जब भोलेनाथ जी devotional song
Shiv भजन

नर से नारी बने जब भोलेनाथ जी

nar se nari bane jab bhole nath ji

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

नर से नारी बने जब भोलेनाथ जी

नर से, नारी बने, जब भोलेनाथ जी ।

रूप उनका, बनाना, गज़ब हो गया ।

चुपके चुपके से, निधिवन, महारास में ।

भोले बाबा का, जाना, गज़ब हो गया ॥

लाल साड़ी, चमकती, पहन रात में ।

और बालों की, लट को, संभाले हुए ।

माथे बिंदी, और चूड़ी, सजी हाथ में ।

नाक सोने की, नथनी को, डाले हुए ।

उल्टे पल्लू का, घूंघट, निकाले हुए ।

उसे चेहरा, छुपाना, गज़ब हो गया…

नर से, नारी बने, जब भोलेनाथ…

होंठ लाली, कमर में, है तगड़ी कसी ।

आंख कज़रारी, कारी, लगे हमनशी ।

ऐसी सूरत, सुहानी, लगे शम्भु की ।

जिसने देखी, उसी के, है मन में बसी ।

मोहिनी मूरत, मेरे दिल में, है वस गई ।

रूप शिव का, बसाना, गज़ब हो गया…

नर से, नारी बने, जब भोलेनाथ…

छोटे छोटे से, कदमों से, चलने लगे ।

आज, पड़ी डगरिया, गोकुल धाम की ।

देख मोहिनी, अदा लोग, हो गए फ़िदा ।

बल खाती, कमरिया, भोले नाथ की ।

आज, पहुंचे हैं नगरी, श्री श्याम की ।

पहुंच कर, मुस्कुराना, गज़ब हो गया…

नर से, नारी बने, जब भोलेनाथ…

हुई शुरुआत, जैसे, महाँ रास की ।

धुन मुरली की, पर भोले, थिरकने लगे ।

भूले सुध बुध, ही अपनी, भोले नाथ जी ।

फिर, सर से, है साड़ी, सरकने लगी ।

आंख, मोहन की, तब कुछ, फड़कने लगी ।

फिर वहां, पकड़े जाना, गज़ब हो गया…

नर से, नारी बने, जब भोलेनाथ…

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
shiv
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
shiv bhajan

Download Lyrics