!doctype html> शंकर से कह दो कर ले श्रंगार (shankar se keh do kar le shingar) Lyrics — Vrinda Ke Geet
shankar se keh do kar le shingar — शंकर से कह दो कर ले श्रंगार devotional song
Shiv भजन

शंकर से कह दो कर ले श्रंगार

shankar se keh do kar le shingar

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

शंकर से कह दो कर ले श्रंगार

शंकर, से कह दो, कर ले श्रंगार,

गौरां, पहनाएगी, फूलों के हार ॥

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर के, सिर का, क्या है श्रृंगार ।

जूड़ा, जटाएं और, गंगा की धार ॥

गंगा, लहराती है, भोले नाथ जी ।

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर के, माथे का, क्या है श्रृंगार ।

चंदन, लगाए और, चंदा उजियार ॥

चंदा, से उजाला है, भोले नाथ जी ।

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर, के गले का, क्या है श्रृंगार ।

बिच्छू, ततैया और, सपों के हार ॥

सर्प, लहराते हैं, भोले नाथ जी ।

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर, के हाथों का, क्या है श्रंगार ।

त्रिशूल, कमण्डल और डमरू की तान ॥

तान, मस्तानी है, भोले नाथ जी ।

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर, के पैरों का, क्या है श्रंगार ।

धुल, खड़ाऊँ और, मस्तानी चाल ॥

चाल, मस्तानी है, भोले नाथ जी ।

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर, के अंगों का, क्या है श्रंगार ।

बाघंबर, शाला और, भस्मी आपार ॥

रूप, मस्ताना है, भोले नाथ जी ।

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

शंकर, से कह दो, कर ले श्रंगार,

गौरां, पहनाएगी, फूलों के हार ॥

गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
shiv
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
shiv bhajan

Download Lyrics