आज राम मेरे घर आए: भजन
Aaj Ram Mere Ghar Aaye
आज राम मेरे घर आए: भजन — a beautiful devotional aarti lyrics page.
!doctype html>
Namavali: Ramayan Manka 108
नामवली: रामायण मनका 108 — a beautiful devotional strotram lyrics page.
Published: 21 जून 2026
रघुपति राघव राजाराम ।
पतितपावन सीताराम ॥
जय रघुनन्दन जय घनश्याम ।
पतितपावन सीताराम ॥भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे ।
दूर करो प्रभु दु:ख हमारे ॥
दशरथ के घर जन्मे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥ 1 ॥
विश्वामित्र मुनीश्वर आये ।
दशरथ भूप से वचन सुनाये ॥
संग में भेजे लक्ष्मण राम ।
पतितपावन सीताराम ॥ 2 ॥
वन में जाए ताड़का मारी ।
चरण छुआए अहिल्या तारी ॥
ऋषियों के दु:ख हरते राम ।
पतितपावन सीताराम ॥ 3 ॥
जनक पुरी रघुनन्दन आए ।
नगर निवासी दर्शन पाए ॥
सीता के मन भाए राम ।
पतितपावन सीताराम ॥ 4॥
रघुनन्दन ने धनुष चढ़ाया ।
सब राजो का मान घटाया ॥
सीता ने वर पाए राम ।
पतितपावन सीताराम ॥5॥
परशुराम क्रोधित हो आये ।
दुष्ट भूप मन में हरषाये ॥
जनक राय ने किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥6॥
बोले लखन सुनो मुनि ग्यानी ।
संत नहीं होते अभिमानी ॥
मीठी वाणी बोले राम ।
पतितपावन सीताराम ॥7॥
लक्ष्मण वचन ध्यान मत दीजो ।
जो कुछ दण्ड दास को दीजो ॥
धनुष तोडय्या हूँ मै राम ।
पतितपावन सीताराम ॥8॥
लेकर के यह धनुष चढ़ाओ ।
अपनी शक्ति मुझे दिखलाओ ॥
छूवत चाप चढ़ाये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥9॥
हुई उर्मिला लखन की नारी ।
श्रुतिकीर्ति रिपुसूदन प्यारी ॥
हुई माण्डव भरत के बाम ।
पतितपावन सीताराम ॥10॥
अवधपुरी रघुनन्दन आये ।
घर-घर नारी मंगल गाये ॥
बारह वर्ष बिताये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥11॥
गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लीनी ।
राज तिलक तैयारी कीनी ॥
कल को होंगे राजा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥12॥
कुटिल मंथरा ने बहकाई ।
कैकई ने यह बात सुनाई ॥
दे दो मेरे दो वरदान ।
पतितपावन सीताराम ॥13॥
मेरी विनती तुम सुन लीजो ।
भरत पुत्र को गद्दी दीजो ॥
होत प्रात वन भेजो राम ।
पतितपावन सीताराम ॥14॥
धरनी गिरे भूप ततकाला ।
लागा दिल में सूल विशाला ॥
तब सुमन्त बुलवाये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥15॥
राम पिता को शीश नवाये ।
मुख से वचन कहा नहीं जाये ॥
कैकई वचन सुनयो राम ।
पतितपावन सीताराम ॥16॥
राजा के तुम प्राण प्यारे ।
इनके दु:ख हरोगे सारे ॥
अब तुम वन में जाओ राम ।
पतितपावन सीताराम ॥17॥
वन में चौदह वर्ष बिताओ ।
रघुकुल रीति-नीति अपनाओ ॥
तपसी वेष बनाओ राम ।
पतितपावन सीताराम ॥18॥
सुनत वचन राघव हरषाये ।
माता जी के मंदिर आये ॥
चरण कमल मे किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥19॥
माता जी मैं तो वन जाऊं ।
चौदह वर्ष बाद फिर आऊं ॥
चरण कमल देखूं सुख धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥20॥
सुनी शूल सम जब यह बानी ।
भू पर गिरी कौशल्या रानी ॥
धीरज बंधा रहे श्रीराम ।
पतितपावन सीताराम ॥21॥
सीताजी जब यह सुन पाई ।
रंग महल से नीचे आई ॥
कौशल्या को किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥22॥
मेरी चूक क्षमा कर दीजो ।
वन जाने की आज्ञा दीजो ॥
सीता को समझाते राम ।
पतितपावन सीताराम ॥23॥
मेरी सीख सिया सुन लीजो ।
सास ससुर की सेवा कीजो ॥
मुझको भी होगा विश्राम ।
पतितपावन सीताराम ॥24॥
मेरा दोष बता प्रभु दीजो ।
संग मुझे सेवा में लीजो ॥
अर्द्धांगिनी तुम्हारी राम ।
पतितपावन सीताराम ॥25॥
समाचार सुनि लक्ष्मण आये ।
धनुष बाण संग परम सुहाये ॥
बोले संग चलूंगा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥26॥
राम लखन मिथिलेश कुमारी ।
वन जाने की करी तैयारी ॥
रथ में बैठ गये सुख धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥27॥
अवधपुरी के सब नर नारी ।
समाचार सुन व्याकुल भारी ॥
मचा अवध में कोहराम ।
पतितपावन सीताराम ॥28॥
श्रृंगवेरपुर रघुवर आये ।
रथ को अवधपुरी लौटाये ॥
गंगा तट पर आये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥29॥
केवट कहे चरण धुलवाओ ।
पीछे नौका में चढ़ जाओ ॥
पत्थर कर दी, नारी राम ।
पतितपावन सीताराम ॥30॥
लाया एक कठौता पानी ।
चरण कमल धोये सुख मानी ॥
नाव चढ़ाये लक्ष्मण राम ।
पतितपावन सीताराम ॥31॥
उतराई में मुदरी दीनी ।
केवट ने यह विनती कीनी ॥
उतराई नहीं लूंगा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥32॥
तुम आये, हम घाट उतारे ।
हम आयेंगे घाट तुम्हारे ॥
तब तुम पार लगायो राम ।
पतितपावन सीताराम ॥33॥
भरद्वाज आश्रम पर आये ।
राम लखन ने शीष नवाए ॥
एक रात कीन्हा विश्राम ।
पतितपावन सीताराम ॥34॥
भाई भरत अयोध्या आये ।
कैकई को कटु वचन सुनाये ॥
क्यों तुमने वन भेजे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥35॥
चित्रकूट रघुनंदन आये ।
वन को देख सिया सुख पाये ॥
मिले भरत से भाई राम ।
पतितपावन सीताराम ॥36॥
अवधपुरी को चलिए भाई ।
यह सब कैकई की कुटिलाई ॥
तनिक दोष नहीं मेरा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥37॥
चरण पादुका तुम ले जाओ ।
पूजा कर दर्शन फल पावो ॥
भरत को कंठ लगाये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥38॥
आगे चले राम रघुराया ।
निशाचरों का वंश मिटाया ॥
ऋषियों के हुए पूरन काम ।
पतितपावन सीताराम ॥39॥
अनसूया की कुटीया आये ।
दिव्य वस्त्र सिय मां ने पाय ॥
था मुनि अत्री का वह धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥40॥
मुनि-स्थान आए रघुराई ।
शूर्पनखा की नाक कटाई ॥
खरदूषन को मारे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥41॥
पंचवटी रघुनंदन आए ।
कनक मृग मारीच संग धाये ॥
लक्ष्मण तुम्हें बुलाते राम ।
पतितपावन सीताराम ॥42॥
रावण साधु वेष में आया ।
भूख ने मुझको बहुत सताया ॥
भिक्षा दो यह धर्म का काम ।
पतितपावन सीताराम ॥43॥
भिक्षा लेकर सीता आई ।
हाथ पकड़ रथ में बैठाई ॥
सूनी कुटिया देखी भाई ।
पतितपावन सीताराम ॥44॥
धरनी गिरे राम रघुराई ।
सीता के बिन व्याकुलताई ॥
हे प्रिय सीते, चीखे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥45॥
लक्ष्मण, सीता छोड़ नहीं तुम आते ।
जनक दुलारी नहीं गंवाते ॥
बने बनाये बिगड़े काम ।
पतितपावन सीताराम ॥46 ॥
कोमल बदन सुहासिनि सीते ।
तुम बिन व्यर्थ रहेंगे जीते ॥
लगे चाँदनी-जैसे घाम ।
पतितपावन सीताराम ॥47॥
सुन री मैना, सुन रे तोता ।
मैं भी पंखो वाला होता ॥
वन वन लेता ढूंढ तमाम ।
पतितपावन सीताराम ॥48 ॥
श्यामा हिरनी, तू ही बता दे ।
जनक नन्दनी मुझे मिला दे ॥
तेरे जैसी आँखे श्याम ।
पतितपावन सीताराम ॥49॥
वन वन ढूंढ रहे रघुराई ।
जनक दुलारी कहीं न पाई ॥
गृद्धराज ने किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥50॥
चख चख कर फल शबरी लाई ।
प्रेम सहित खाये रघुराई ॥
ऎसे मीठे नहीं हैं आम ।
पतितपावन सीताराम ॥51॥
विप्र रुप धरि हनुमत आए ।
चरण कमल में शीश नवाये ॥
कन्धे पर बैठाये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥52॥
सुग्रीव से करी मिताई ।
अपनी सारी कथा सुनाई ॥
बाली पहुंचाया निज धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥53॥
सिंहासन सुग्रीव बिठाया ।
मन में वह अति हर्षाया ॥
वर्षा ऋतु आई हे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥54॥
हे भाई लक्ष्मण तुम जाओ ।
वानरपति को यूं समझाओ ॥
सीता बिन व्याकुल हैं राम ।
पतितपावन सीताराम ॥55॥
देश देश वानर भिजवाए ।
सागर के सब तट पर आए ॥
सहते भूख प्यास और घाम ।
पतितपावन सीताराम ॥56॥
सम्पाती ने पता बताया ।
सीता को रावण ले आया ॥
सागर कूद गए हनुमान ।
पतितपावन सीताराम ॥57॥
कोने कोने पता लगाया ।
भगत विभीषण का घर पाया ॥
हनुमान को किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥58॥
अशोक वाटिका हनुमत आए ।
वृक्ष तले सीता को पाये ॥
आँसू बरसे आठो याम ।
पतितपावन सीताराम ॥59॥
रावण संग निशिचरी लाके ।
सीता को बोला समझा के ॥
मेरी ओर तुम देखो बाम ।
पतितपावन सीताराम ॥60॥
मन्दोदरी बना दूँ दासी ।
सब सेवा में लंका वासी ॥
करो भवन में चलकर विश्राम ।
पतितपावन सीताराम ॥61॥
चाहे मस्तक कटे हमारा ।
मैं नहीं देखूं बदन तुम्हारा ॥
मेरे तन मन धन है राम ।
पतितपावन सीताराम ॥62॥
ऊपर से मुद्रिका गिराई ।
सीता जी ने कंठ लगाई ॥
हनुमान ने किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥63॥
मुझको भेजा है रघुराया ।
सागर लांघ यहां मैं आया ॥
मैं हूं राम दास हनुमान ।
पतितपावन सीताराम ॥64॥
भूख लगी फल खाना चाहूँ ।
जो माता की आज्ञा पाऊँ ॥
सब के स्वामी हैं श्री राम ।
पतितपावन सीताराम ॥65॥
सावधान हो कर फल खाना ।
रखवालों को भूल ना जाना ॥
निशाचरों का है यह धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥66॥
हनुमान ने वृक्ष उखाड़े ।
देख देख माली ललकारे ॥
मार-मार पहुंचाये धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥67॥
अक्षय कुमार को स्वर्ग पहुंचाया ।
इन्द्रजीत को फांसी ले आया ॥
ब्रह्मफांस से बंधे हनुमान ।
पतितपावन सीताराम ॥68॥
सीता को तुम लौटा दीजो ।
उन से क्षमा याचना कीजो ॥
तीन लोक के स्वामी राम ।
पतितपावन सीताराम ॥69॥
भगत बिभीषण ने समझाया ।
रावण ने उसको धमकाया ॥
सनमुख देख रहे रघुराई ।
पतितपावन सीताराम ॥70॥
रूई, तेल घृत वसन मंगाई ।
पूंछ बांध कर आग लगाई ॥
पूंछ घुमाई है हनुमान ॥
पतितपावन सीताराम ॥71॥
सब लंका में आग लगाई ।
सागर में जा पूंछ बुझाई ॥
ह्रदय कमल में राखे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥72॥
सागर कूद लौट कर आये ।
समाचार रघुवर ने पाये ॥
दिव्य भक्ति का दिया इनाम ।
पतितपावन सीताराम ॥73॥
वानर रीछ संग में लाए ।
लक्ष्मण सहित सिंधु तट आए ॥
लगे सुखाने सागर राम ।
पतितपावन सीताराम ॥74॥
सेतू कपि नल नील बनावें ।
राम-राम लिख सिला तिरावें ॥
लंका पहुँचे राजा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥75॥
अंगद चल लंका में आया ।
सभा बीच में पांव जमाया ॥
बाली पुत्र महा बलधाम ।
पतितपावन सीताराम ॥76॥
रावण पाँव हटाने आया ।
अंगद ने फिर पांव उठाया ॥
क्षमा करें तुझको श्री राम ।
पतितपावन सीताराम ॥77॥
निशाचरों की सेना आई ।
गरज तरज कर हुई लड़ाई ॥
वानर बोले जय सिया राम ।
पतितपावन सीताराम ॥78॥
इन्द्रजीत ने शक्ति चलाई ।
धरनी गिरे लखन मुरझाई ॥
चिन्ता करके रोये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥79॥
जब मैं अवधपुरी से आया ।
हाय पिता ने प्राण गंवाया ॥
वन में गई चुराई बाम ।
पतितपावन सीताराम ॥80॥
भाई तुमने भी छिटकाया ।
जीवन में कुछ सुख नहीं पाया ॥
सेना में भारी कोहराम ।
पतितपावन सीताराम ॥81।
जो संजीवनी बूटी को लाए ।
तो भाई जीवित हो जाये ॥
बूटी लायेगा हनुमान ।
पतितपावन सीताराम ॥82॥
जब बूटी का पता न पाया ।
पर्वत ही लेकर के आया ॥
काल नेम पहुंचाया धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥83॥
भक्त भरत ने बाण चलाया ।
चोट लगी हनुमत लंगड़ाया ॥
मुख से बोले जय सिया राम ।
पतितपावन सीताराम ॥84॥
बोले भरत बहुत पछताकर ।
पर्वत सहित बाण बैठाकर ॥
तुम्हें मिला दूं राजा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥85॥
बूटी लेकर हनुमत आया ।
लखन लाल उठ शीष नवाया ॥
हनुमत कंठ लगाये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥86॥
कुंभकरन उठकर तब आया ।
एक बाण से उसे गिराया ॥
इन्द्रजीत पहुँचाया धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥87॥
दुर्गापूजन रावण कीनो ।
नौ दिन तक आहार न लीनो ॥
आसन बैठ किया है ध्यान ।
पतितपावन सीताराम ॥88॥
रावण का व्रत खंडित कीना ।
परम धाम पहुँचा ही दीना ॥
वानर बोले जय श्री राम ।
पतितपावन सीताराम ॥89॥
सीता ने हरि दर्शन कीना ।
चिन्ता शोक सभी तज दीना ॥
हँस कर बोले राजा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥90॥
पहले अग्नि परीक्षा पाओ ।
पीछे निकट हमारे आओ ॥
तुम हो पतिव्रता हे बाम ।
पतितपावन सीताराम ॥91॥
करी परीक्षा कंठ लगाई ।
सब वानर सेना हरषाई ॥
राज्य बिभीषन दीन्हा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥92॥
फिर पुष्पक विमान मंगाया ।
सीता सहित बैठे रघुराया ॥
दण्डकवन में उतरे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥93॥
ऋषिवर सुन दर्शन को आये ।
स्तुति कर मन में हर्षाये ॥
तब गंगा तट आये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥94॥
नन्दी ग्राम पवनसुत आये ।
भाई भरत को वचन सुनाए ॥
लंका से आए हैं राम ।
पतितपावन सीताराम ॥95॥
कहो विप्र तुम कहां से आए ।
ऎसे मीठे वचन सुनाए ॥
मुझे मिला दो भैया राम ।
पतितपावन सीताराम ॥96॥
अवधपुरी रघुनन्दन आये ।
मंदिर-मंदिर मंगल छाये ॥
माताओं ने किया प्रणाम ।
पतितपावन सीताराम ॥97॥
भाई भरत को गले लगाया ।
सिंहासन बैठे रघुराया ॥
जग ने कहा, हैं राजा राम ।
पतितपावन सीताराम ॥98॥
सब भूमि विप्रो को दीनी ।
विप्रों ने वापस दे दीनी ॥
हम तो भजन करेंगे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥99॥
धोबी ने धोबन धमकाई ।
रामचन्द्र ने यह सुन पाई ॥
वन में सीता भेजी राम ।
पतितपावन सीताराम ॥100॥
बाल्मीकि आश्रम में आई ।
लव व कुश हुए दो भाई ॥
धीर वीर ज्ञानी बलवान ।
पतितपावन सीताराम ॥101॥
अश्वमेघ यज्ञ किन्हा राम ।
सीता बिन सब सूने काम ॥
लव कुश वहां दीयो पहचान ।
पतितपावन सीताराम ॥102॥
सीता, राम बिना अकुलाई ।
भूमि से यह विनय सुनाई ॥
मुझको अब दीजो विश्राम ।
पतितपावन सीताराम ॥103॥
सीता भूमि में समाई ।
देखकर चिन्ता की रघुराई ॥
बार बार पछताये राम ।
पतितपावन सीताराम ॥104॥
राम राज्य में सब सुख पावें ।
प्रेम मग्न हो हरि गुन गावें ॥
दुख कलेश का रहा न नाम ।
पतितपावन सीताराम ॥105॥
ग्यारह हजार वर्ष परयन्ता ।
राज कीन्ह श्री लक्ष्मी कंता ॥
फिर बैकुण्ठ पधारे धाम ।
पतितपावन सीताराम ॥106॥
अवधपुरी बैकुण्ठ सिधाई ।
नर नारी सबने गति पाई ॥
शरनागत प्रतिपालक राम ।
पतितपावन सीताराम ॥107॥
श्याम सुंदर ने लीला गाई ।
मेरी विनय सुनो रघुराई ॥
भूलूँ नहीं तुम्हारा नाम ।
पतितपावन सीताराम ॥108॥
Raghupati Raghav Raja Ram ।
Patitpawan Sitaram ॥
Jay Raghunandan Jay Ghanshyam ।
Patitpawan Sitaram ॥Bhid Padi Jab Bhakt Pukare ।
Door Karo Prabhu Du:kh Hamare ॥
Dasharath Ke Ghar Janme Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 1 ॥
Vishvamitr Munishvar Aye ।
Dasharath Bhoop Se Vachan Sunaye ॥
Sang Mein Bheje Lakshman Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 2 ॥
Van Mein Jae Tadka Mari ।
Charan Chhuae Ahilya Tari ॥
Rshiyon Ke Du:kh Harate Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 3 ॥
Janak Puri Raghunandan Ae ।
Nagar Nivasi Darshan Pae ॥
Sita Ke Man Bhae Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 4 ॥
Raghunandan Ne Dhanush Chadhaya ।
Sab Rajo Ka Man Ghataya ॥
Sita Ne Var Pae Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 5 ॥
Parashuram Krodhit Ho Aye ।
Dusht Bhoop Man Mein Harashaye ॥
Janak Ray Ne Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 6 ॥
Bole Lakhan Suno Muni Gyani ।
Sant Nahin Hote Abhimani ॥
Mithi Vani Bole Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 7 ॥
Lakshman Vachan Dhyan Mat Dijo ।
Jo Kuchh Dand Das Ko Dijo ॥
Dhanush Todayya Hoon Mai Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 8 ॥
Lekar Ke Yah Dhanush Chadhao ।
Apani Shakti Mujhe Dikhalao ॥
Chhoovat Chap Chadhaye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 9 ॥
Hui Urmila Lakhan Ki Nari ।
Shrutikirti Ripusoodan Pyari ॥
Hui Mandav Bharat Ke Bam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 10 ॥
Avadhapuri Raghunandan Aye ।
Ghar-ghar Nari Mangal Gaye ॥
Barah Varsh Bitaye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 11 ॥
Guru Vashishth Se Agya Lini ।
Raj Tilak Taiyari Kini ॥
Kal Ko Honge Raja Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 12 ॥
Kutil Manthara Ne Bahakai ।
Kaiki Ne Yah Bat Sunai ॥
De Do Mere Do Varadan ।
Patitapavan Sitaram ॥ 13 ॥
Meri Vinati Tum Sun Lijo ।
Bharat Putr Ko Gaddi Dijo ॥
Hot Prat Van Bhejo Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 14 ॥
Dharani Gire Bhoop Tatakala ।
Laga Dil Mein Sool Vishala ॥
Tab Sumant Bulavaye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 15 ॥
Ram Pita Ko Shish Navaye ।
Mukh Se Vachan Kaha Nahin Jaye ॥
Kaiki Vachan Sunayo Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 16 ॥
Raja Ke Tum Pran Pyare ।
Inake Du:kh Haroge Sare ॥
Ab Tum Van Mein Jao Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 17 ॥
Van Mein Chaudah Varsh Bitao ।
Raghukul Riti-niti Apanao ॥
Tapasi Vesh Banao Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 18 ॥
Sunat Vachan Raghav Harashaye ।
Mata Ji Ke Mandir Aye ॥
Charan Kamal Me Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 19 ॥
Mata Ji Main to Van Jaoon ।
Chaudah Varsh Bad Phir Aoon ॥
Charan Kamal Dekhoon Sukh Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 20 ॥
Suni Shool Sam Jab Yah Bani ।
Bhoo Par Giri Kaushalya Rani ॥
Dhiraj Bandha Rahe Shriram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 21 ॥
Sitaji Jab Yah Sun Pai ।
Rang Mahal Se Niche Ai ॥
Kaushalya Ko Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 22 ॥
Meri Chook Kshama Kar Dijo ।
Van Jane Ki Agya Dijo ॥
Sita Ko Samajhate Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 23 ॥
Meri Sikh Siya Sun Lijo ।
Sas Sasur Ki Seva Kijo ॥
Mujhako Bhi Hoga Vishram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 24 ॥
Mera Dosh Bata Prabhu Dijo ।
Sang Mujhe Seva Mein Lijo ॥
Arddhangini Tumhari Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 25 ॥
Samachar Suni Lakshman Aye ।
Dhanush Ban Sang Param Suhaye ॥
Bole Sang Chaloonga Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥26 ॥
Ram Lakhan Mithilesh Kumari ।
Van Jane Ki Kari Taiyari ॥
Rath Mein Baith Gaye Sukh Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 27 ॥
Avadhapuri Ke Sab Nar Nari ।
Samachar Sun Vyakul Bhari ॥
Macha Avadh Mein Koharam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 28 ॥
Shrrngaverapur Raghuvar Aye ।
Rath Ko Avadhapuri Lautaye ॥
Ganga Tat Par Aye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 29 ॥
Kevat Kahe Charan Dhulavao ।
Pichhe Nauka Mein Chadh Jao ॥
Patthar Kar Di, Nari Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 30 ॥
Laya Ek Kathauta Pani ।
Charan Kamal Dhoye Sukh Mani ॥
Nav Chadhaye Lakshman Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 31 ॥
Utarai Mein Mudari Dini ।
Kevat Ne Yah Vinati Kini ॥
Utarai Nahin Loonga Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 32 ॥
Tum Aye, Ham Ghat Utare ।
Ham Ayenge Ghat Tumhare ॥
Tab Tum Par Lagayo Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 33 ॥
Bharadvaj Ashram Par Aye ।
Ram Lakhan Ne Shish Navae ॥
Ek Rat Kinha Vishram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 34 ॥
Bhai Bharat Ayodhya Aye ।
Kaiki Ko Katu Vachan Sunaye ॥
Kyon Tumane Van Bheje Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 35 ॥
Chitrakoot Raghunandan Aye ।
Van Ko Dekh Siya Sukh Paye ॥
Mile Bharat Se Bhai Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 36 ॥
Avadhapuri Ko Chalie Bhai ।
Yah Sab Kaiki Ki Kutilai ॥
Tanik Dosh Nahin Mera Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 37 ॥
Charan Paduka Tum Le Jao ।
Pooja Kar Darshan Phal Pavo ॥
Bharat Ko Kanth Lagaye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 38 ॥
Age Chale Ram Raghuraya ।
Nishacharon Ka Vansh Mitaya ॥
Rshiyon Ke Hue Pooran Kam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 39 ॥
‘anasooya’ Ki Kutiya Aye ।
Divy Vastr Siy Man Ne Pay ॥
Tha Muni Atri Ka Vah Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 40 ॥
Muni-sthan Ae Raghurai ।
Shoorpanakha Ki Nak Katai ॥
Kharadooshan Ko Mare Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 41 ॥
Panchavati Raghunandan Ae ।
Kanak Mrg “marich“ Sang Dhaye ॥
Lakshman Tumhen Bulate Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 42 ॥
Ravan Sadhu Vesh Mein Aya ।
Bhookh Ne Mujhako Bahut Sataya ॥
Bhiksha Do Yah Dharm Ka Kam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 43 ॥
Bhiksha Lekar Sita Ai ।
Hath Pakad Rath Mein Baithai ॥
Sooni Kutiya Dekhi Bhai ।
Patitapavan Sitaram ॥ 44 ॥
Dharani Gire Ram Raghurai ।
Sita Ke Bin Vyakulatai ॥
He Priy Site, Chikhe Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 45 ॥
Lakshman, Sita Chhod Nahin Tum Ate ।
Janak Dulari Nahin Ganvate ॥
Bane Banaye Bigade Kam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 46 ॥
Komal Badan Suhasini Site ।
Tum Bin Vyarth Rahenge Jite ॥
Lage Chandani-jaise Gham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 47 ॥
Sun Ri Maina, Sun Re Tota ।
Main Bhi Pankho Vala Hota ॥
Van Van Leta Dhoondh Tamam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 48 ॥
Shyama Hirani, Too Hi Bata De ।
Janak Nandani Mujhe Mila De ॥
Tere Jaisi Ankhe Shyam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 49 ॥
Van Van Dhoondh Rahe Raghurai ।
Janak Dulari Kahin Na Pai ॥
Grddharaj Ne Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 50 ॥
Chakh Chakh Kar Phal Shabari Lai ।
Prem Sahit Khaye Raghurai ॥
Aise Mithe Nahin Hain Am ।
Patitapavan Sitaram ॥ 51 ॥
Vipr Rup Dhari Hanumat Ae ।
Charan Kamal Mein Shish Navaye ॥
Kandhe Par Baithaye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 52 ॥
Sugriv Se Kari Mitai ।
Apani Sari Katha Sunai ॥
Bali Pahunchaya Nij Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 53 ॥
Sinhasan Sugriv Bithaya ।
Man Mein Vah Ati Harshaya ॥
Varsha Rtu Ai He Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 54 ॥
He Bhai Lakshman Tum Jao ।
Vanarapati Ko Yoon Samajhao ॥
Sita Bin Vyakul Hain Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 55 ॥
Desh Desh Vanar Bhijavae ।
Sagar Ke Sab Tat Par Ae ॥
Sahate Bhookh Pyas Aur Gham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 56 ॥
Sampati Ne Pata Bataya ।
Sita Ko Ravan Le Aya ॥
Sagar Kood Gae Hanuman ।
Patitapavan Sitaram ॥ 57 ॥
Kone Kone Pata Lagaya ।
Bhagat Vibhishan Ka Ghar Paya ॥
Hanuman Ko Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 58 ॥
Ashok Vatika Hanumat Ae ।
Vrksh Tale Sita Ko Paye ॥
Ansoo Barase Atho Yam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 59 ॥
Ravan Sang Nishichari Lake ।
Sita Ko Bola Samajha Ke ॥
Meri or Tum Dekho Bam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 60 ॥
Mandodari Bana Doon Dasi ।
Sab Seva Mein Lanka Vasi ॥
Karo Bhavan Mein Chalakar Vishram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 61 ॥
Chahe Mastak Kate Hamara ।
Main Nahin Dekhoon Badan Tumhara ॥
Mere Tan Man Dhan Hai Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 62 ॥
Oopar Se Mudrika Girai ।
Sita Ji Ne Kanth Lagai ॥
Hanuman Ne Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 63 ॥
Mujhako Bheja Hai Raghuraya ।
Sagar Langh Yahan Main Aya ॥
Main Hoon Ram Das Hanuman ।
Patitapavan Sitaram ॥ 64 ॥
Bhookh Lagi Phal Khana Chahoon ।
Jo Mata Ki Agya Paoon ॥
Sab Ke Svami Hain Shri Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 65 ॥
Savadhan Ho Kar Phal Khana ।
Rakhavalon Ko Bhool Na Jana ॥
Nishacharon Ka Hai Yah Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 66 ॥
Hanuman Ne Vrksh Ukhade ।
Dekh Dekh Mali Lalakare ॥
Mar-mar Pahunchaye Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 67 ॥
Akshay Kumar Ko Svarg Pahunchaya ।
Indrajit Ko Phansi Le Aya ॥
Brahmaphans Se Bandhe Hanuman ।
Patitapavan Sitaram ॥ 68 ॥
Sita Ko Tum Lauta Dijo ।
Un Se Kshama Yachana Kijo ॥
Tin Lok Ke Svami Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 69 ॥
Bhagat Bibhishan Ne Samajhaya ।
Ravan Ne Usako Dhamakaya ॥
Sanamukh Dekh Rahe Raghurai ।
Patitapavan Sitaram ॥ 70 ॥
Rooi, Tel Ghrt Vasan Mangai ।
Poonchh Bandh Kar Ag Lagai ॥
Poonchh Ghumai Hai Hanuman ।
Patitapavan Sitaram ॥ 71 ॥
Sab Lanka Mein Ag Lagai ।
Sagar Mein Ja Poonchh Bujhai ॥
Hraday Kamal Mein Rakhe Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 72 ॥
Sagar Kood Laut Kar Aye ।
Samachar Raghuvar Ne Paye ॥
Divy Bhakti Ka Diya Inam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 73 ॥
Vanar Richh Sang Mein Lae ।
Lakshman Sahit Sindhu Tat Ae ॥
Lage Sukhane Sagar Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 74 ॥
Setoo Kapi Nal Nil Banaven ।
Ram-ram Likh Sila Tiraven ॥
Lanka Pahunche Raja Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 75 ॥
Angad Chal Lanka Mein Aya ।
Sabha Bich Mein Panv Jamaya ॥
Bali Putr Maha Baladham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 76 ॥
Ravan Panv Hatane Aya ।
Angad Ne Phir Panv Uthaya ॥
Kshama Karen Tujhako Shri Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 77 ॥
Nishacharon Ki Sena Ai ।
Garaj Taraj Kar Hui Ladai ॥
Vanar Bole Jay Siya Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 78 ॥
Indrajit Ne Shakti Chalai ।
Dharani Gire Lakhan Murajhai ॥
Chinta Karake Roye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 79 ॥
Jab Main Avadhapuri Se Aya ।
Hay Pita Ne Pran Ganvaya ॥
Van Mein Gai Churai Bam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 80 ॥
Bhai Tumane Bhi Chhitakaya ।
Jivan Mein Kuchh Sukh Nahin Paya ॥
Sena Mein Bhari Koharam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 81 ॥
Jo Sanjivani Booti Ko Lae ।
To Bhai Jivit Ho Jaye ॥
Booti Layega Hanuman ।
Patitapavan Sitaram ॥ 82 ॥
Jab Booti Ka Pata Na Paya ।
Parvat Hi Lekar Ke Aya ॥
Kal Nem Pahunchaya Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 83 ॥
Bhakt Bharat Ne Ban Chalaya ।
Chot Lagi Hanumat Langadaya ॥
Mukh Se Bole Jay Siya Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 84 ॥
Bole Bharat Bahut Pachhatakar ।
Parvat Sahit Ban Baithakar ॥
Tumhen Mila Doon Raja Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥85 ॥
Booti Lekar Hanumat Aya ।
Lakhan Lal Uth Shish Navaya ॥
Hanumat Kanth Lagaye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 86 ॥
Kumbhakaran Uthakar Tab Aya ।
Ek Ban Se Use Giraya ॥
Indrajit Pahunchaya Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 87 ॥
Durgapoojan Ravan Kino ।
Nau Din Tak Ahar Na Lino ॥
Asan Baith Kiya Hai Dhyan ।
Patitapavan Sitaram ॥ 88 ॥
Ravan Ka Vrat Khandit Kina ।
Param Dham Pahuncha Hi Dina ॥
Vanar Bole Jay Shri Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 89 ॥
Sita Ne Hari Darshan Kina ।
Chinta Shok Sabhi Taj Dina ॥
Hans Kar Bole Raja Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 90 ॥
Pahale Agni Pariksha Pao ।
Pichhe Nikat Hamare Ao ॥
Tum Ho Pativrata He Bam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 91 ॥
Kari Pariksha Kanth Lagai ।
Sab Vanar Sena Harashai ॥
Rajy Bibhishan Dinha Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 92 ॥
Phir Pushpak Viman Mangaya ।
Sita Sahit Baithe Raghuraya ॥
Dandakavan Mein Utare Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 93 ॥
Rshivar Sun Darshan Ko Aye ।
Stuti Kar Man Mein Harshaye ॥
Tab Ganga Tat Aye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 94 ॥
Nandi Gram Pavanasut Aye ।
Bhai Bharat Ko Vachan Sunae ॥
Lanka Se Ae Hain Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 95 ॥
Kaho Vipr Tum Kahan Se Ae ।
Aise Mithe Vachan Sunae ॥
Mujhe Mila Do Bhaiya Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 96 ॥
Avadhapuri Raghunandan Aye ।
Mandir-mandir Mangal Chhaye ॥
Mataon Ne Kiya Pranam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 97 ॥
Bhai Bharat Ko Gale Lagaya ।
Sinhasan Baithe Raghuraya ॥
Jag Ne Kaha, “hain Raja Ram” ।
Patitapavan Sitaram ॥ 98 ॥
Sab Bhoomi Vipro Ko Dini ।
Vipron Ne Vapas De Dini ॥
Ham to Bhajan Karenge Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 99 ॥
Dhobi Ne Dhoban Dhamakai ।
Ramachandr Ne Yah Sun Pai ॥
Van Mein Sita Bheji Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥100 ॥
Balmiki Ashram Mein Ai ।
Lav Va Kush Hue Do Bhai ॥
Dhir Vir Gyani Balavan ।
Patitapavan Sitaram ॥ 101 ॥
Ashvamegh Yagy Kinha Ram ।
Sita Bin Sab Soone Kam ॥
Lav Kush Vahan Diyo Pahachan ।
Patitapavan Sitaram ॥ 102 ॥
Sita, Ram Bina Akulai ।
Bhoomi Se Yah Vinay Sunai ॥
Mujhako Ab Dijo Vishram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 103 ॥
Sita Bhoomi Mein Samai ।
Dekhakar Chinta Ki Raghurai ॥
Bar Bar Pachhataye Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 104 ॥
Ram Rajy Mein Sab Sukh Paven ।
Prem Magn Ho Hari Gun Gaven ॥
Dukh Kalesh Ka Raha Na Nam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 105 ॥
Gyarah Hajar Varsh Parayanta ।
Raj Kinh Shri Lakshmi Kanta ॥
Phir Baikunth Padhare Dham ।
Patitapavan Sitaram ॥ 106 ॥
Avadhapuri Baikunth Sidhai ।
Nar Nari Sabane Gati Pai ॥
Sharanagat Pratipalak Ram ।
Patitapavan Sitaram ॥ 107 ॥
“Shyam Sundar” Ne Lila Gai ।
Meri Vinay Suno Raghurai ॥
Bhooloon Nahin Tumhara Nam ।
Patitapavan Sitaram ॥ 108 ॥
Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!