!doctype html> नाच रहे हनुमान छमा छम (NACH RAHE HANUMAN CHHAMA CHHAM) Lyrics — Vrinda Ke Geet
NACH RAHE HANUMAN CHHAMA CHHAM — नाच रहे हनुमान छमा छम devotional song
Hanuman भजन

नाच रहे हनुमान छमा छम

NACH RAHE HANUMAN CHHAMA CHHAM

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

नाच रहे हनुमान छमा छम

नाच रहे, हनुमान, छमा छम , नाच रहे हनुमान ll

हाथो में, खड़ताल विराजे , सीने में सिया राम ,

नाच रहे, हनुमान, छमा छम…

राम नाम की, धुन पे नाचे, “राम नाम मतवाला l

पाव में घुंघरू, छम छम बोले, “जपे राम की माला ll

रोम रोम में, राम समाए*, धरे राम का ध्यान ,

नाच रहे, हनुमान, छमा छम…

बाल बुद्धि, विद्या के दाता, “शंकर के अवतारी l

राम चरण की, सेवा इनको,“अपनी जान से प्यारी ll

ऐसा सेवक, हुआ ना होगा , ढूँढा सकल जहान ,

नाच रहे, हनुमान, छमा छम…

रंग सिंधूरी, प्यारा लागे, “शीश मुकुट है निराला ” l

जब जब संकट, आया इस ने, धरा रूप विक्राला ll

लाल लंगोटा, हाथ में सोटा, इतनी है पहचान ,

नाच रहे, हनुमान, छमा छम…

अपने भक्तों, की हनुमत ने, “बात कभी ना टाली” l

जिन पे इनकी, दया हो जावे, “उसकी रोज दीवाली” ll

नाम जपे जो, इनका नरसी, मिटे कष्ट तमाम ,

नाच रहे, हनुमान, छमा छम…।

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Watch on YouTube

Song Details

Category
hanuman
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
hanuman bhajan

Download Lyrics