!doctype html> पवन पुत्र हनुमान राम के भक्त निराले (Pawan Putra Hanuman) Lyrics — Vrinda Ke Geet
🪷
Hanuman भजन

पवन पुत्र हनुमान राम के भक्त निराले

Pawan Putra Hanuman

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

पवन पुत्र हनुमान राम के भक्त निराले।

संकट मोचन हनुमान विपत्ती हरने वाले।।

राम के भक्त निराले…

उगते सूरज को फल समझा,

            उड़ गए और मुंह में रखा,

देवों की विनय सुन रवि को मुक्ति देने वाले।।

राम के भक्त निराले…

बजरंगी बल के सागर हो,

            तुम ज्ञान बुद्धि के आगर हो,

लंका जाकर सीता जी की सुधि लाने वाले।।

राम के भक्त निराले…

जब शक्ति बाण लगा लक्ष्मण के,

            और शेष थे कुछ पल जीवन के,

लाके संजीवनी उनके प्राण बचाने वाले।

  राम के भक्त निराले…

सीता जी ने मणि माला दी,

              हर दाने को फोड़ के बिखरा दी,

निज हृदय चीर कर सीताराम दिखाने वाले।

  राम के भक्त निराले…।

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Song Details

Category
hanuman
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
hanuman bhajan

Download Lyrics