!doctype html> वो ही आएंगे तेरे काम (vo hi aayenge tere kaam) Lyrics — Vrinda Ke Geet
🪷
Hanuman भजन

वो ही आएंगे तेरे काम

vo hi aayenge tere kaam

Published: 21 जून 2026

Watch
Ring Bell
Light Diya
Text Size 100%

हिंदी

केसरी नंदन अंजनी का लाला

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

भाई भरत सम राम ने माना

जगत सकल ने महिमा बखाना

किया देव ऋषियों ने गुणगान

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

हृदय में सिया राम बसे हैं

पीर जो सबके नसे हैं

करेंगे तेरा वे कल्याण

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

सदा संकट टालें

सब काज संभालें

आए प्रभु के भी काम

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

भक्तों में कोई भक्त ना ऐसा

राम प्यारा ना इनके जैसा

मिला अमरत्व का वरदान

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

राम नाम जो रटे तू मन में

कष्ट संताप रहे ना तन में

राजीव लगा ले भक्ति में तू ध्यान

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

केसरी नंदन अंजनी का लाला

हनुमान है जिनका नाम

वो ही आयेंगे तेरे काम

©राजीव त्यागी

🕉️
🌸 play & learn 🌸

Bhakti Mela (भक्ति मेला)

Solve beautiful jigsaw puzzles, play devotional quizzes, and build your daily streak!

🎪 Enter Bhakti Mela ➔

Song Details

Category
hanuman
Type
bhajan
Published
21 जून 2026
Tags
hanuman bhajan

Download Lyrics